Loading Now
×

हेमन ट्रॉफी:-सारण ने सीतामढ़ी को 94 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया

Khelbihar.com।मोतिहारी।।

स्थानीय गाँधी मैदान,मोतिहारी में चल रहे हेमन ट्रॉफी वेस्ट ज़ोन के मैच में सारण ने सीतामढ़ी को 94 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सारण ने निर्धारित 40 ओवर में 227 रन का स्कोर बनाया,जिसमे प्रशांत कुमार सिंह ने 55 व आदित्य सिंह ने 47 नाबाद रन बनाए।सीतामढ़ी के तरफ से अजय शंकर व सुनील ने 3-3 विकेट लिए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम 30 वे ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर आउट हो गयी।सीतामढ़ी के तरफ से सनी ने 44 रन बनाए।सारण के तरफ से प्रशांत सिंह ने 3 व आदित्य सिंह ने 2 विकेट लिए।आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।निर्णायक की भूमिका में स्टेट पैनल के सचिन कुमार व अमरेन्द्र पांडेय थे।
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर आनंद प्रताप सिंह,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय,वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ नवनीत कुमार,राकेश कुमार, मंजूर आलम,मदन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment