Categories: झारखण्ड

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट (प्लेट ग्रुप) के मैच कोडरमा में 2 अप्रैल से।

[ad_1]

कोडरमा 30 मार्च: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होने वाले इंटर डिस्टिक अंडर 14 प्लेट ग्रुप के मैच आगामी 2 अप्रैल से होने हैं l झारखंड के 4 जिलों में से एक कोडरमा जिला में भी यह मैच के आयोजन कराने की जिम्मेदारी कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है l

यह टूर्नामेंट 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक कोडरमा में चलेगा l सभी मैच सी एच हाई स्कूल के मैदान में खेले जाएंगे l पश्चिमी सिंहभूम , जामताड़ा , गिरिडीह , और दुमका के खिलाड़ी कोडरमा में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे l इसकी जानकारी खेल मीडिया को कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने दी।।

उक्त सभी जिलों के खिलाड़ी 1 अप्रैल को कोडरमा पहुंचेंगे l इनके साथ साथ जेएससीए के ऑब्जर्वर , अंपायर, और स्कोरर भी कोडरमा पहुंचेंगेl इतने बड़े टूर्नामेंट की सफल मेजबानी को लेकर केडीसीए की एक बैठक होटल खालसा में की गई l टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई और टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए कार्य का बंटवारा भी किया गया l

केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू को प्रशासनिक स्वीकृति व सहयोग लेने की जिम्मेवारी सौंपी गई l सी एच स्कूल मैदान का प्रभार पवन सिंह और सोनू खान को दिया गया l खिलाड़ियों के ठहराने और भोजन की व्यवस्था का प्रभार सुरेंद्र प्रसाद और अमित जायसवाल को मिला वही जेएससीए ऑफिशियल के साथ और सहयोग करने की जिम्मेवारी सुमन सिन्हा और मोहम्मद तहसीन को सौंपी गई l

मैदान में भोजन व्यवस्था और ड्रिंक्स की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी धर्मेंद्र कौशिक और रोहित कुमार को मिला l प्रतिदिन मैदान को मैच के पूर्व तैयार रखने की जिम्मेवारी कुंदन राणा को दी गई l 2 अप्रैल को टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर अतिथि से संपर्क कर मैदान तक स सम्मान लाने की जिम्मेदारी अनिल सिंह और आलोक पांडे को दी गई l ओम प्रकाश , जय पांडे , मुकेश प्रभाकर को रिजर्व में रखा गया है जरूरत पड़ने पर इनका सहयोग लिया जा सकेगा l

टूर्नामेंट के सभी मैच कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद चौधरी के नेतृत्व में संपूर्ण मैनेजिंग कमिटी की देखरेख में संपन्न होंगे l पूरा टूर्नामेंट का प्रभार में सचिव दिनेश सिंह रहेंगे जो टूर्नामेंट्स से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का ख्याल रखेंगे तथा जेएससीए के निर्देशों का अक्षरसह पालन कराएंगे l

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago