Categories: झारखण्ड

जेएससीए अंडर-14 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद और राँची की जीत से आगाज़

[ad_1]

धनबाद 5 अप्रैल : धनबाद ने कोडरमा को रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराकर जेएससीए अंडर-14 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। वहीं एक और अन्य मैच में रांची ने खूंटी को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट पर 180 रन बनाए। इसमें सिद्धार्थ सिन्हा ने 31, सौम्य राज ने 29, मो. मुजम्मिल ने 39, जीशान हुसैन ने 23 और अभिषेक कुमार ने 18 रन बनाए। कोडरमा के प्रियांशु ने 26 पर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा अभय कुमार सिंह और आयुष कुमार को एक-एक विकेट मिला।

बाद में कोडरमा आठ विकेट पर 171 रन ही बना सका और इस तरह वह जीत के लक्ष्य से दस रन दूर रह गया। आयुष कुमार ने 39, पीयूष कुमार ने 38, अभय कुमार सिंह ने 43 और प्रियांशु ने 21 रनों की पारी खेली। धनबाद के एकलव्य सिंह ने 33 पर तीन विकेट लिए। सन्नी कुमार सामद, जीशान हुसैन, रणवीर सिंह और मुजम्मिल ने एक-एक विकेट हासिल किए

वहीं जियलगोरा स्टेडियम में रांची के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खूंटी की टीम 25.5 ओवरों में 87 रन पर सिमट गई। कप्तान युवराज मुंडा ने 46 और साहिल राज ने दस रन बनाए। रांची के समीर अंसारी ने 26 पर तीन, टियर्स कुमार ने एक रन पर तीन, अमृत उरांव ने 34 पर दो और अमन कुमार ने दस पर दो विकेट झटके। बाद में रांची ने अमन कुमार के 24, कप्तान अमन कुमार के 20 और विशाल पांडेय के नाबाद 13 रनों की पारी की मदद से 15 ओवर में ही चार विकेट पर 91 रन बना मैच छह विकेट से जीत लिए। आदित्य राज ने 34 पर दो विकेट लिए जबकि साहिल राज और रामबीर प्रसाद को एक-एक विकेट मिला।जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मुकाबले सोमवार से डिगवाडीह टाटा स्टेडियम और जियलगोरा स्टेडियम में शुरू हुए।

इसके पहले टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में मुख्य अतिथि टाटा स्टील झरिया डिवीजन के चीफ सह एजेंट मयंक शेखर व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल भवानी सिंह निर्वाण ने उद्घाटन मैच खेल रहे मेजबान धनबाद और कोडरमा के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अब छोटे शहरों से निकली प्रतिभाएं राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। यहां के भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं, यही कामना करते हैं। इस अवसर पर धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मैच रेफरी शशि भूषण चौबे व मनोज यादव, अंपायर अजित कुमार व मो. इफ्तेखार शेख, स्कोरर ज्ञान रंजन आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago