नैनीताल जिला अंडर -19 लीग में रामनगर कोल्ट्स और डी के स्पोर्ट्स हल्द्वानी विजयी

नैनीताल : जिला नैनीताल क्रिकेर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला लीग में आज दो मुकाबले खेले गये, पहला मुकाबला एम एस मैदान गौलापार में रामनगर कोल्ट्स और एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया,

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाये ,टीम के लिये अमन ने 5 चौके की मदद से 46 रन की उपयोगी पारी खेली,इसके अलावा आदित्य ने 21 रन का योगदान दिया,रामनगर के लिये राहुल नेगी ने 6 विकेट लेकर एकलव्य के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया, कप्तान आयुष नैथानी ने भी 2 विकेट लिये,

जबाब में उतरी रामनगर कोल्ट्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 21 ओवर में 6 विकेट पर पूरा कर मैच को 4 विकेट से जीत लिया,टीम के लिये प्रथम रावत ने 4 चौके की मदद से 21 रन,रोनित ने 14 और कप्तान आयुष नैथानी ने 1 छक्के 1 चौके की मदद से 18 रन की उपयोगी पारी खेली,एकलव्य के अरुण जंतवाल ने 2 विकेट लिये,

दूसरा मैच वेंडी मैदान गौलापार में डी के स्पोर्ट्स और हल्द्वानी कोलट्स के मध्य खेला गया,हल्द्वानी कोल्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये ,संदीप ने 5 चौके 1 छक्के की मदद से 34 रन,रोहन जोशी ने 3 चौके 2 छक्के की मदद से 38 रन का योगदान दिया,डी के स्पोर्ट्स के लिये आरुष मेलकानी ने 3 और भावेश रावत ने 2 विकेट लिये,

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी के स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट के नुकसान पर 30 ओवर में पूरा कर मैच को 4 विकेट से जीत लिया,टीम के लिये कप्तान आरुष मेलकानी ने 6 चौके 3 छक्के की मदद से 64 रन,अथर्व अग्रवाल ने 5 चौके 1 छक्के की मदद से 44 रन की उपयोगी पारी खेली,हल्द्वानी कोल्ट्स के लिये ईशान बेलवाल ने 3 देव जोशी ने 2 विकेट लिये,

मैच के अंपायर विजय आर्या ,नवल जोशी, विनय,राज जोशी जबकि स्कोरर हरप्रीत कम्बोज ,नीरज पनेरू थे ,इस मौके पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपने,आपरेशन मैनेजर नरेंद्र अधिकारी ,कोऑर्डीनेटर किशन अनेरिया मौजूद थे,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago