Patna:सीएबी से जुड़े नालंदा के सचिव मो अरसद जेन ने आज एक वयान जारी कर खेलबिहार.कॉम न्यूज़ से कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट मे बिहार क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चयन समिति के चेयरमैन के उपर एफआईआऱ दर्ज करने के लिए आवेदन दूँगा।
क्योकि एक सोची समझी साजिश के तहत इन भ्रष्ट लोगों ने बीसीसीआई के सुपरवाइज़री कमिटी के सदस्यो के द्वारा नेशनल सिनीयर चयनकर्ताओं के द्वारा चूनी हुई बिहार के सीनियर क्रिकेट टीम के 6 खिलाड़ियों को जयपुर मे चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के बीच मे बदल कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के साजिश मे शामिल हो कर 6 नए खिलाड़ीयो को जयपुर भेज दिया था ।
सबसे आश्चर्यजनक यह रहा कि मात्र 5 दिन सचिव चुने जाने के बाद हि इन कारनामो को अंजाम दे दिया गया था ,अपने अंतिम स्टेटस रिपोर्ट मे सीओए ने इन बातों को मजबुती से सुप्रीम कोर्ट मे दिया है । आज के दिन मे जिस प्रकार सचिव अपने कार्यो से रोक लगने के बाद भी बिहार क्रिकेट एसोसियेसन के छवि को खराब कर रहे है, इसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है ।
इन भ्रष्ट कार्यो के पीछे सचिव का एकमात्र लक्ष्य था अपने बेटे को टीम मे जबरदस्ती घुसा देना । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूदीन जो हैदराबाद क्रिकेट एसोसियेसन के वर्तमान अध्यक्ष है लेकिन अपने होनहार बेटे को हैदराबाद से इस लिए नही खेलने दे रहे है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कनफलिकट ऑफ इंनटरेसट होगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…