Home बिहार अन्य खेल बीसीए मतदाता सूची सम्बंधित विवादों की सुनवाई की तिथि को बढाया गया: सिरोही

बीसीए मतदाता सूची सम्बंधित विवादों की सुनवाई की तिथि को बढाया गया: सिरोही

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी हेम चन्द्र सिरोही ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है की मतदाता सूची  संबधित शिकायतों को सुनने और उसके निपटारा करने की तिथि को 18 अगस्त तक बढाया जा रहा है।।

जारी विज्ञप्ति में श्री सिरोही ने कहा है की मतदाता सूची सम्बंधित मिल रही शिकायतों की सुनवाई 18 अगस्त को मेरे द्वारा की जाएगी तथा उसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.

श्री सिरोही ने संयुक्त चुनाव अधिकारी को अधिकृत करते हुए कहा है की 17 अगस्त को दिन के एक बजे तक  शिकायतों को स्वीकार करें,  बशर्ते ये सभी शिकायते माननीय नैतिक अधिकारी बीसीसीआई , मुंबई और माननीय नैतिक अधिकारी बीसीए , पटना के द्वारा तय किये गए प्रक्रिया के अनुरूप हो. 18 अगस्त के बाद के सभी चुनावी कार्यक्रम के  पूर्व निर्धारित तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.चुनाव अधिकारी हेम चन्द्र सिरोही के निर्देश पर जारी.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े