मोहम्मद नबी ने टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया,

Khelbihar.com

Patna.अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे एकमात्र टेस्ट के बाद इस फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे। 34 साल के नबी ने अफगानिस्तान के लिए तीन टेस्ट खेले। वे पहली बार टेस्ट खेलने वाली टीम में भी शामिल थे।

अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ पिछले साल खेला था। नबी चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी इस लंबे फॉर्मेट में खेलें।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नबी का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने संन्यास लेने की बात कही। नबी ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट एक महत्वपूर्ण फॉर्मेट है, जिसे हर क्रिकेटर खेलना चाहता है। मैंने पिछले 18 सालों से अफगानिस्तान की सेवा की है। मेरा सपना था कि अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा हासिल करने में मदद कर सकूं।’

नबी आयरलैंड के खिलाफ मिली पहली टेस्ट जीत में टीम के साथ थे
नबी अफगानिस्तान के पहले वनडे और टी-20 टीम में भी शामिल थे। वे इस साल देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ मिली पहली टेस्ट जीत में टीम के साथ थे। नबी फिलहाल वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने 121 वनडे में 2699 रन बनाए। इस दौरान 128 विकेट भी लिए। 68 टी-20 में उन्होंने 1161 रन बनाने के साथ 69 विकेट भी हासिल किए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

23 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago