हरिद्वार जिला क्रिकेट लीग में एसआईसीए, केएलसीए व रुड़की रॉयल क्रिकेट एकेडमी विजयी

हरिद्वार : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार (डीसी हरिद्वार) के तत्वधान में आयोजित की जा रही द्वितीय अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के बारहवे दिन पहला मैच केएलसीए राइजिंग स्टार के मध्य वीजी ग्राउंड पर खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल सीए की पूरी टीम 39.5 औ वरों में 176 रनों पर आउट हो गई टीम की तरफ से नीलोत्पल ने 54 व पर्व ने 27 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की तरफ से प्रथम ने 3 व तुषार ने दो विकेट लिए जीतने के लिए।177 रनों का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार पूरी टीम 14.2 ओवरों मैं 36 रन पर आउट होकर 140 रनों से मैच हार गई।

दूसरा मैच एसआई क्रिकेट एकेडमी व सत्यम स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी के मध्य जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआईसीए की टीम ने 37 ओवरों में 226 रन पर आउट हुई टीम की तरफ से प्रिंस ने 107 रन, अफान ने 36 रनो का योगदान दिया सत्यम स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से मेडी व दीपांशु जोशी ने क्रमश 3-3 एवं वंश कश्यप व फरहान अली ने दो-दो विकेट लिए।

जीतने के लिए 227 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्यम स्पोर्ट्स की टीम 34.1 और में 119 रन पर पूरी टीम आउट होकर 107 रनों से मैच हार गई। टीम की तरफ से वंश कश्यप ने 33 रनो का योगदान दिया।

तीसरा मैच नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की व रुड़की रॉयल के मध्य प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर खेला गया पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवयुवक की पूरी टीम 40 ओवरों में 203 रन बनाकर आउट हुई टीम की तरफ से वरदान 40, अनंत 65, साहिल ने 29 रनों का योगदान दिया। रुड़की रॉयल की तरफ से विवेक कुमार व सोएब ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए।

जीतने के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की रॉयल की टीम 39.1 औवरो में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर 3 विकट से मैच जीता टीम की तरफ से रोहित सिंह 57, विवेक कुमार 36, यशवंत ने 26 रनों का योगदान दिया। नवयुवक की तरफ से पराग ने तीन विकेट लिए।

आज के मैच की अंपायरिंग राहुल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, मनजीत कुमार, स्वतंत्र चौहान, मिंटू कुमार व शाहनवाज द्वारा की गई एवं स्कोरिंग की भूमिका दिव्यम, सूरज व देव सेठी ने निभाई डीसीए हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया की कल पहला मैच पेस क्रिकेट एकेडमी भगवानपुर व सेंट मार्क्स क्रिकेट एकेडमी रुड़की के मध्य जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा मैच हरिद्वार क्रिकेट क्लब व वी जी स्पोर्ट्स एकैडमी के मध्य प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर तथा तीसरा मैच पेसीनेट क्रिकेट एकेडमी रुड़की के मध्य वीजी ग्राउंड पर सुबह 8:30 से खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago