Loading Now
×

क्लब क्रिकेट :-काजीवालीचक सोपर्ट्स क्लब भागलपुर ने कहलगाँव स्पोर्ट्स क्लब को 40 रनों से हराया।।

Khelbihar.Com।कहलगांव।।

कहलगांव में आज खेले गए क्लब मैच में काजीवालीचक सोपर्ट्स क्लब भागलपुर ने कहलगाँव स्पोर्ट्स क्लब को 40 रनों से हराया।।

टॉस जीतकर कहलगाँव स्पोर्ट्स क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ,पहले बैटिंग करते हुए काजीवालीचक ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 206 रनों का स्कोर बनाया,जिसमे इंतेखाब का शानदार अर्दश्तक 67 रन,रिज़वान 19,महासार 15,अविनाश 14 रन का योगदान किया।।गेंदबाजी करते हुए कहलगांव की ओर से अदिति को 3,अमन और रामु को 2-2विकेट और बेदी और गौराव को 1-1 विकेट मिला।।

कहलगांव की टीम को मिले 207 रनों के लक्ष्य को 26.1 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सके जिसमे गोरा का अर्दश्तक रहा 51,सौरव 19,और मज़हर को 17 रन बनाए। गेंदबाजी में काजीवाली चक की ओर से रिज़वान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए,रेहान और अविनाश को 2-2 विकेट, इंतेखाब और अकित को 1-1 विकेट मिला।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment