Loading Now
×

अंडर-19 क्रिकेट:-ईस्ट जोन के पूल बी गैच में कटिहार ने अररिया को सात विकेट से हराया

Khelbihar.Com।किशनगज।।

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रंधीर वर्मा अंतर जिला अंडर – 19 । क्रिकेट टूर्नामेंट के ईस्ट जोन के पूल बी के एक गैच में कटिहार ने अररिया को सात विकेट से पराजित किया ।

शहर के शहीद अशफाकुल्लाह खान स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस अररिया ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया । कटिहार के अमर चौहान ( 35 रन देकर पांच विकेट ) की अगुआई में की गई घातक गेंदबाजी के आगे अररिया की टीम 31 ओवर में गात्र 102 रन बना कर ऑल आउट हो गई । किशनगंज की ओर से अमन ने नाबाद 39 और अभिषेक ने 28 रन बनाये ।

कटिहार के अमर चौहान ने 35 रन देकर पांच और प्रियांशु ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये । जवाब में कटिहार ने 17 . 4 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया । अभिरुप ने 26 गेंद में 24 ओर कमल ने 14 गेंद में नाबाद 23 रन बनाये । उत्सव ने 19 रन देकर एक और जितेंद्र ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाये अतिरिक्त से 18 रन बने । अमर चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । मैच के अंपायर अमरेंद्र कुमार पांडेय और रजनीश कुमार थे । स्कोरर की भूमिका में संजय थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment