Loading Now
×

हेमन ट्रॉफी सुपर लीग:-पहले दिन बेगूसराय के ख़िलाफ़ भागलपुर मजबूत स्तिथी में

Khelbihar.Com।भागलपुर।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में रविवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में भागलपुर और बेगूसराय के बीच मैच खेला जा रहा है।

इससे पहले सैंडिस में हेमन ट्रॉफी सुपर लीग में भागलपुर और बेगूसराय के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शंकर सहाय। साथ में जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, बीसीए के मैच कन्वेनर सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू।

टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दो दिन खेले जाने वाले इस मैच के पहले दिन बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 60 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी में नीतीश ने 65 और राम बिनीत ने 39 रनों की शानदार पारी खेली। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन ने 12 ओवर में 3 मेडन देकर 40 रन दिए और 4 विकेट लिये और विकास ने 2 विकेट लिये। वहीं बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भागलपुर की टीम पहले दिन 30 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 127 बना चुकी है। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में मो. फैजी ने 31 और विकास ने 22 रन बनाए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भागलपुर की ओर से आनंद और आमिर विकेट पर डटे हुए थे। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में कुणाल, सोनू, अमित ने एक-एक विकेट लिये हैं। सोमवार को आगे का खेल खेला जाएगा। वहीं भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शंकर सहाय ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ. आनंद मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, मो. फारूक आजम, डॉ. जयशंकर ठाकुर, डॉ. विश्वनाथ, बैद्यनाथ मिश्रा, अमरेश कुमार, संजीव चौधरी आदि उपस्थित थे। वहीं निर्णायक की भूमिका आशीष सिन्हा (पटना) और वेद प्रकाश (मोतीहारी) ने, स्कोरर की भूमिका धर्मजय ने निभाई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment