Loading Now
×

Under-19:-खगड़िया ने पूर्णिया को हरा बना ईस्ट जोन का चैंपियन,

Khelbihar.Com

खगड़िया । खगड़िया ने पूर्णिया को हरा रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के ईस्ट जोन का चैंपियन बना।।

पूर्णिया ने अपनी पहली पारी में कल के 7 विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और मात्र 8 रन ही जोड़ पाई ,पहली पारी के आधार पर खगड़िया को कुल 135 रनों की बढ़त मिली ।दूसरी पारी में खगड़िया ने अपनी दूसरी पारी में 30 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बनाये इस प्रकार उसकी बढ़त 273 रनों की हो गई । दूसरी पारी में खगड़िया की ओर से विश्वजीत ने 51 गेंद में 44 , वलविंदर सिंह ने 50 द में 31 रन बनाये ।

274 रनों के लक्ष्य के जवाब में पूर्णिया की टीम 20 . 1 ओवर में मात्र 82 रनों पर ऑल आउट हो गई और इस तरह खगड़िया ने यह मैच 191 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में पूर्णिया की ओर से सकलैन ने 18 गेंद में 23 , अभिषेक कुमार ने 23 गेंद में 19 रन बनाये । गेंदबाजी में विश्वप्रिय ने 3 . 1 ओवर में 13 रन देकर चार ओर कुणाल ने 6 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये । मैच के अंपायर सुमित कुमार सिंह और तरविंदर सिंह थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment