Loading Now
×

क्रिकेट:-गार्गी सिंह के शानदार अर्दश्तक 52रन से ओपी क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत।

Khelbihar.Com

पटना। वेटनरी कॉलेज के बाहरी परिसर में आयोजित महिलाओं के प्रदर्शनी मैच में गार्गी सिंह (52 रन) के अर्धशतक से ओपी क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की.।।

गुरुवार को खेले गये इस टी-20 मैच में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी न्योता पाकर उतरी ओपी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 183 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अन्नया ने 66 रन और गार्गी सिंह ने 52 रनों की दर्शनिय पारी खेली।

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी से दिव्यादीप ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट झटके. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी की टीम महज 93 रनों पर पवेलियन लौट गयी. बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाये। जिससे टीम 13 ओवर में ही पवेलियन लौट गयी। टीम की ओर से प्रिया ने सर्वाधिक 16 रन बनाये। इनके अलावा अकांक्षा ने 12 और मुस्कान ने 14 रनों की पारी खेली।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment