Loading Now
×

नौंवी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में बिहार की हार।क्लिक कर देखे।।

Khelbihar.com

पटना।।नौंवी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में रविवार को बिहार टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। मजबूत हरियाणा ने उसे 4-2 के अंतर से हरा दिया। टूर्नामेंट के पूल सी के इस मैच में खेल के पहले ही क्वार्टर में हरियाणा ने दो गोल दागकर बिहार पर दबाव बना दिया।

हरियाणा के लिए ये गोल रोहित और रोशन ने किये। दूसरे क्वार्टर में बिहार के डुंगडुंग सचिन ने पहला गोल दागकर टीम को टीम को उबारने की कोशिश की। लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने से थोड़ी देर पहले हरियाणा के सरोहा तनुज ने एक और गोल कर अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

चौथे क्वार्टर में हरियाणा के लिये चौथा गोल रजत ने किया जबकि अंतिम मिनट में बिहार के मोहम्मद दानिश ने गोल किया। इस तरह मैच 4-2 के अंतर से हरियाणा के पक्ष में चला गया।

Post Comment