Loading Now
×

बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता 25 मई से,

Khelbihar.com

पटना।। बिहार राज्य सब जूनियर महिला  शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25  मई से पटना के फ्रेजर रोड स्थित युवा आवास में किया जायेगा ।।

इस प्रतियोगिता का आयोजन अखिल बिहार शतरंज संघ के द्वारा किया जायेगा जिसमें बिहार के सभी जिलों की महिला खिलाडी  भाग ले सकती हैं तथा इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 4  खिलाडी राष्ट्रीय महिला शतरंज  प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी अपने जिला शतरंज संघ अथवा अखिल बिहार राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी अखिल बिहार शतरंज संघ के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment