Loading Now
×

एसके लड्डू अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी 8 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

पटना।। राजधनी के अनुअनंद क्रिकेट ऑफ स्कूल के सी.आई. एस.एफ मैदान में खेले जा रहे एसके लडडू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के ज़ुफ्फीकुर सबसे ज्यादा 29 रन, पंकज कुमार 13 रन और अजीत कुमार 10 रन बनाए जिससे पूरी टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।गेंदबाजी करते हुए जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के अमन शवरूप,अशोक कुमार तथा नंदन शर्मा को 3-3 विकेट और रवि राज ,रानॉल टोपो को 1-1 विकेट मिला।।

इस छोटे से लक्ष्य को जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी 11.1 ओवर में 2 विकेट खो कर आसानी से हासिल कर लिया जिमसें आदित्या कुमार 27,यश राज सिंह 19,आर्नोल्ड टोपो 18 रन बनाए।गेंदबाजी करते हुए विकेएस एकेडमी के कन्हैया कुमार को 2 विकेट मिला।।इस मौके पर मैन ऑफ द मैच आर्नोल्ड टोपो को Cisf इंस्पेक्टर श्री मनमोहन ने दिया।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment