Loading Now
×

जहानाबाद बी-डिवीजन लीग में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

जहानाबाद।। मखदुमपुर के गांधी मैदान में चल रहे जिला स्तरीय बी डिवीज़न क्रिकेट लीग आर्यभट्ट क्रिकेट क्लब और इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।सुबह टॉस इलेवन स्टार के कप्तान आर्यन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।जिसमे अभिषेख ने शानदार 82 रन और आर्यन ने 32 रन तथा अविनाश 16 और रितिक ने 14 रनों का योगदान दिया।

आर्यभट्ट की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक ने 2 तथा सन्नी ने 1 विकेट लिए।182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यभट्ट की पूरी टीम 23.4 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई।टीम की ओर से जावेद ने 27 राहुल ने 26 रौशन ने 21और अरविंद ने 15 रनों का योगदान दिया। इलेवन स्टार की टीम की ओर से गेंदबाजी में रोहित ने 3 जबकि नैतिक,अभिषेख,राहुल और सुयश ने एक-एक विकेट लिए।

मैच में शानदार 82 रनों के अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इलेवन स्टार टीम के अभिषेख को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।कल का मैच नारायण मेमोरियल और चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।

Post Comment