Loading Now
×

अररिया क्रिकेट:-फोरबेसगंज क्रिकेट एकेडमी ने कोशी स्पोर्ट्स को 9 विकेट से हराया

Khelbihar.com

अररिया।। अररिया में खेले जा रहे 3 मैच की सीरीज जो फोरबेसगंज क्रिकेट एकेडमी तथा कोसी स्पोर्ट्स के बीच खेला जा रहा है इसके पहले मैच में फोरबेसगंज क्रिकेट एकेडमी ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोसी स्पोर्ट्स की टीम 20.3 ओवर खेल कर सिर्फ 61 रन पर ही सिमट गई जिसमें सौरभ सोनू 10 और संतोष 8 रन बनाए।।गेंदबाजी करते हुए फोरबेसगंज की ओर से कप्तान संजू सिंह ने घातक गेंदबाजी की और 6 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए अलावे उत्तम और गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3विकेट प्राप्त किये।।

62 रनों के छोटे से लक्ष्य को फोरबेसगंज की टीम सिर्फ 7.5 ओवर में 1 विकेट खो कर लक्ष्य को हासील कर लिया जिंसमें अभिषेक शाह नाबाद 24 और सम्राट रॉय 21 रन बनाये।गेंदबाज ने कोसी स्पोर्ट्स के एकमात्र सफल खिलाड़ी अतुल राज रहे जिसे 1 विकेट मिला।।

Post Comment