Loading Now
×

क्रिकेट सीरीज:-वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की शेखपुरा पर लगातार दूसरी जीत।

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी के विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में खेले जा रहे पांच मैचों के सीरीज में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी लागतार 2 मैच जीत कर शेखपुरा पर 2-0 की बढ़त बना लिया है।।

रविवार को खेले गए मुकाबले वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले खेलते हुए विकेएस के आर. सी(68) और अविनाव(48) ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए।।गेंदबाजी करते हुए शेखपुरा के शशि 2 गणपत और जतिन 1-1 विकेट लिए।।

158 रनों के जबाब में शेखपुरा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 152 रन 8 विकेट पर बनाये जिससे यह मैच सिर्फ 6 रनों से गबा दिया। बल्लेबाजी में शशि ने भरपूर कोशिश की और नाबाद 66* रन बनाए ,आर. खान 23 तथा रंजन 13 रन बनाए।।गेंदबाजी करते हुए विकेएस स्पोर्ट्स की टीम के राहुल और अनूप को 2-2 विकेट तथा प्रिया 1 विकेट लिए

Post Comment