Loading Now
×

क्रिकेट सीरीज:-मुशर्रफ का हरफनमौला प्रदर्शन से जैगुआर सीए जीती।

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी के मनोज कामलिया स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच हुआ जिसे जैगुआर सीए ने 67 रन से जीत लिया।।

टॉस अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले खेलते हुए जैगुआर ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 286 रन बनाए।जिसमे मुशर्रफ ने शानदार 82 रन बनाए।

AASOC की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 218 रन ही बना सकी जिसमे रणवीर ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 55 गेंदो में शानदार 87 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही AASOC की टीम के जीत की उम्मीदें धूमिल हो गयी !

आज के मैच का मुख्य आकर्षण जैगुआर के मुशर्रफ का हरफनमौला प्रदर्शन रहा जिसने आकर्षक 82 रन बनाए जबकि गेंदबाज़ी में 16 रन देकर 2 विकट भी लिया और मैन आफ द मैच बने।।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार है:-जैगुआर सीए ,मुशर्रफ 82,साहिल 42 ,रोहित 46 रन, गेंदबाजी में प्रदुमन 1,साकेत 1,विकाश 2,नीलेश 2,शिवम 1 विकेट ।।

अनुआनंद बैटिंग रणवीर 87 रन,तरुण 24 रन,निवाश 37 रन, गेंदबाजी में धनञ्जय 2,गौरव 1,सुमित 2,मुशर्रफ 2 विकेट ।।जैगुआर

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment