Loading Now
×

भारतीय लड़की से शादी रचाएंगे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल

Khelbihar.com

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के बाद एक और विदेशी क्रिकेटर भारतीय मूल की महिला से शादी रचाने की तैयारी में है। खबरों कि माने तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जल्द ही भारतीय महिला के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर नजर आते हैं। सूत्रों कि मानें तो दोनों ही एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विनी रमन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती हैं। खुद मैक्सवेल और विनी एक दूसरे की फोटो शेयर करते हैं।

हसन अली के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी जल्द ही भारतीय लड़की के साथ शादी रचा सकते हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट भारतीय मूल की महिला के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन पर लोगों की निगाहें जमी हैं कि आखिर कब दोनों एक दूसरे का हमसफर बनने का फैसला करेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment