विजय हजारे ट्रॉफी की टीम चयन के लिए तीसरे दिन का ट्रायल संपन्न
Khelbihar.com
पटना : विजय हजारे एक दिवशीय टुर्नामेंट के लिए जगजीवन स्टेडियम के चल रहा ट्रायल तीसरे दिन भी जारी रहा. तीसरे दिन की समाप्ति के बाद वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन ने बताया की हम लोगों ने इस ट्रायल को चार दिनों में समाप्त करने की योजना से प्रारंभ किया था ।।
मगर जो परिस्थिति बन रही है , उसमे ट्रायल को एक दिन और बढ़ाना पड़ेगा. तीसरे दिन गेंदबाजी , बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग पर भी ध्यान दिया गया.

आज के ट्रायल में चेयरमैन जिशानुल यकीन के अलावा चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , सिनियर टीम के कोच निखलेश रंजन , सहायक कोच धीरज कुमार , बीसीए के फिजियो डा रवि गोस्वामी , ट्रेनर गोपाल कुमार मुख्य रूप से खिलाडियों की परख की. रणजीत बादल साह ट्रायल के समन्वयक के रूप में उपस्थित रह कर सहयोग करते रहे. शुक्रवार को ट्रायल 9.30 बजे प्रारंभ होगा.



Post Comment