Loading Now
×

बीनू मांकड़ U- 19 ट्रायल में रविवार को 95 खिलाड़ियो ने भाग लिया,

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित बीनू मांकड़ U-19  एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए चल रहे ट्रायल, सोमवार को जगजीवन स्टेडियम में होगा.

दुसरे दिन के ट्रायल के समाप्ति के बाद जूनियर चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश ने बताया की रविवार को कुल 95 लड़को का ट्रायल लिया गया. पहले दिन जिन खिलाडियों का ट्रायल हुआ था, आज उनका फिजिकल कराया गया , जबकि आज जिनका ट्रायल हुआ है , उनका सोमवार को फिजिकल कराया जायेगा.

ट्रायल में चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के अलावा चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल, राजीव रंजन, ट्रेनर विशाल सिंह, फिजियो रवि गोस्वामी, बीसीए कार्यालय से ए के चन्दन और समन्वयक रंजीत बादल साह उपस्थित रहे.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment