नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट:-बिहार पुरूष और महिला दोनों वर्गों की टीम फ़ाइनल में,बधाई
Khelbihar.com
पटना।। बालोतरा(राजस्थान)मे खेले जा रहे 7वी सॉफ़्टबॉल क्रिकेट प्रर्तियोगीता मे बिहार की दोनो टीमे,बालक एवं बालिकाएं अपनी सारी मैच जीतकर फाइनल मे जगह बना कर इतिहास रचने मे कामयाब हो गयी हैं.
पहले सेमीफाइनल मे बिहार बालक टीम ने पिछ्ले सीजन के चैम्पियन तमिलनाडु राज्य को 47 रनों से हरा दिया।वहीं बिहार बालिका की टीम ने उत्तरप्रदेश पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।बिहार बालक टीम के तरफ से शानदार 52 रन रन बनाने वाले रंजन रॉय को और बिहार बालिका टीम से प्रगती सिंह को हरफनमौला प्रर्दशन के लिये मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये बिहार बालकों की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों मे 5 विकेट पर 107 बनाये,जिसमे कप्तान रंजन रोय ने शानदार 52 रन बनाये 7 छक्कों की सहायता से।दीपू ने 19,और फराज ने 10 रनो का योगदान दिया।तमिलनाडु की ओर से सूर्या ने 4,सबरी और युबराज ने 1 विकेट लिये।जबाब मे तमिलनाडु की पुरी टीम 9:1गेंद मे 60 रनों पे ऑलआउट हो गयी।जिसमे सूर्या ने 19,और सबरी ने 22 रनों का योगदान दिया।इस तरह बिहार बालक की टीम ने तमिलनाडु पर 47 रन से जीत दर्ज कर फाइनल मे प्रवेश किया।

वहीं दुसरे सेमीफाइनल मे बिहार बालिका की टीम ने उत्तरपर्देश की टीम पर 9 विकेट से जीत दर्ज की।टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये उत्तरपर्देश की पूरी टीम निर्धारित 8 ओवरों मे 36 रनों पर ऑलआउट हो गयी।उत्तरपर्देश की ओर से काजल ने 12,और स्वीटी ने 10 रन बनाये।बिहार बालिका की ओर से प्रगती सिंह ने 3,और दिव्या ने 2 विकेट लिये।मैन ऑफ द मैच प्रगती सिंह को दिया गया।(बिहार बालक और बालिका वर्ग के कोच मनोज खाटेकर ने काफी मेहनत कर दोनो टीमों को फाइनल तक पहुचाने का काम किया है।

ये जानकारी बिहार सॉफ्टबॉल के शेकेरेट्री ज्योति कुमार सिंह ने दी तथा उन्होंने कहा आज बालक वर्ग के फाइनल मुकाबला मे बिहार और राजस्थान की टीमे आपस मे दुधिया रोशनी मे भीडेगीं और दुसरा फाइनल मे जहां बिहार का मुकाबला रेस्ट राजस्थान की मजबूत टीम से है।
वैसे जानकारी के लिए बता दें की बिहार की ये दोनो वर्ग की टीमें काफी समय के बाद एक साथ फाइनल मे प्रवेश किया है,इसका श्रेय कोच मनोज खाटेकर को जाता है जो काफी मेहनत कर इस टीम को यहां तक पहुचाने का काम किया है,आज देखना है उनका ये मेहनत कितना काम आता है।
बालोतरा(राजस्थान)मे काफी संख्या मे लोग इस टूर्नामेंट को देखने आ रहे हैं,पुरा मैदान दर्शक से भरा हुया रहता है।बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोशियेशन सभी दर्शकों का अभिनंदन करता है और करता रहेगा,उपाअध्यछ बादशाह अगरबत्ती के मालिक जगजीबन सिंह ने बिहार की दोनो टीमों को जीत मुबारकबाद दिया है।



Post Comment