Loading Now
×

U-23 ट्रायल मैच : बिहार डी ने बिहार बी को हराया,हिमांशु ने लिए 4विकेट,

Khelbihar.com

 पटना: U-23 एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए हो रहे ट्रायल मैच के दुसरे दिन हुए मुकाबले में बिहार डी ने बिहार बी को 65 रनों से हराया . टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिहार डी की टीम 25 ओवर में 201 का स्कोर खड़ा किया. इस मैच को वर्षा  के कारण 25 ओवर का कर दिया गया था.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार डी की टीम की ओर से विभूति भास्कर 66 , प्रणव 55 , सचिन 28 , अभिषेक बाबु 3,  विवेक मोहन 17, सचिन कुमार 2 तथा  सत्यम और  प्रशांत ने शून्य का योगदान दिया. बिहार बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रणधीर , अपूर्वा ने दो-दो तथा यशश्वी और अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया.

जवाब में उतरी बिहार बी की टीम आठ विकेट पर 144 रन बनाया. बिहार बी की ओर से सकीबुल गनी 27, अनमोल बोनी 18, हृदयानंद 11, रविशर्मा 43, अमरजीत 1, कुश 21, हर्ष 6, रिषभ 2 तथा निखिल और आफ़ताब ने शून्य का योगदान दिया.बिहार डी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु 4, सचिन 2, सचिन कुमार तथा विवेक ने 1-1 विकेट लिया.

20 अक्टूबर को आराम दिया गया है, 21 अक्टूबर को बिहार ए और बिहार सी के बीच मैच होगा.

Post Comment