Loading Now
×

अंडर-23वनडे क्रिकेट:-बिहार की लगातार तीसरी जीत,बधाई

Khelbihar.com

पटना। कटक (ओड़िशा) में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मणिपुर को 77 रन से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बिहार का अगला मैच सात नवंबर को सात नवंबर को असम के खिलाफ खेला जायेगा। 

कटक के विकास क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मणिपुर के मो अहसनुल कबीर (चार विकेट) और एनटीडी सिंह (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे बिहार बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और बिहार की टीम 29 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई।

विपिन सौरभ ने 19, ह्यदयानंद ने 7, शकीबुल गणि ने 32, त्रिपुरारी केशव ने 8, सचिन कुमार सिंह ने 22, हर्ष राज ने 7, प्रशांत कुमार सिंह ने 2, शब्बीर खान ने 6, वासित अली ने 0, रणधीर दूबे ने 1 रन बनाये। मणिपुर की ओर से अहसनुल कबीर ने 31 रन देकर चार विकेट और एनटीडी सिंह ने 32 रन देकर 5 विकेट चटकाये। 

जवाब में मणिपुर की टीम भी बिहारी गेंदबाज के आगे नतमस्तक हो गई और 26 ओवर में 74 रनों पर ढेर हो गई। केवल नगारियानबम दहाई का आंकड़ा छू सके और उन्होंने 18 रन बनाये। बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 14 रन देकर 1, रधीर कुमार दूबे ने 16 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 18 रन देकर 2, प्रशांत कुमार सिंह ने 21 रन देकर 1, वासित अली ने 1 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Post Comment