Bihar cricket association News,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai district Senior division Cricket League 2019, Begusrai Sports News, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar khel news, Bihar sports news, Hindi Bihar news
Khelbihar
बेगूसराय लीग:-अमित के 5 विकेट से बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब विजयी।
Khelbihar.com
Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग डॉ अखिलेशर कुमार शर्मा डॉ आनंद नारायण शर्मा प्रो विमल चंद्र कुमार के स्मृति में आरकेसी ऊँच विद्यालय बरौनी के मैदान में तीसरा लीग मैच बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.
बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 219 रनों का लक्ष्य दिया बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से राज मलिक ने 37 रन बनाए अंकित ने 33 रन बनाए अभिषेक आनंद में 28 रन और मुकेश ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अमन ने 3 विकेट और शुभम ने 3 विकेट और अभिषेक ने 2 विकेट प्राप्त किए .
जवाब में उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 19वें ओवर में 84 रन पर सिमट गई मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गुड्डू मात्र 53 रनों की पारी खेली और जितेंद्र ने 5 रन बनाए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से अमित कुमार ने 5 विकेट ऋषि मेहता ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 135 रनों से पराजित किया!
बरौनी स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद जावेद अहमद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस मैच का विधिवत उद्घाटन किया बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद कयूम आजाद मोहम्मद रब्बान पंकज सिंह मोहम्मद दानिश मुकेश कुमार पप्पू सत्यम कुमार मौजूद थे!
इस मैच के मुख्य एंपायर चंदन शर्मा और प्रह्लाद कुमार थे मुख्य स्कोरर मोहम्मद दानिश थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का चौथा लीग मैच बेगूसराय क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा के बीच खेला जाएगा!



Post Comment