Loading Now
×

गोपालगंज लीग:-थावे ने सद्भावना क्रिकेट क्लब को 133 रन से हराया

Khelbihar.Com

Gopalganj:: गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ धद्वारा शुरू हुई जिला लीग के 16वां मैच थावे क्रिकेट क्लब बनाम सद्भावना क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।जिसमे थावे ने सद्भावना क्रिकेट क्लब को 133 रन से हराया।

थावे टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवर में 203 रन बनाए बनाये जिसमे अभिजीत सिंह ने 37, नवीन यादव ने 31, राहुल यादव ने 24 रन बनाये। सद्भावना क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि, प्रिंस और मेहंदी ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में सद्भावना क्रिकेट क्लब की टीम 17.2 ओवर में 70 रन बना कर ऑल आउट हो गई जिसमे रवि सिंह और विवेक ने 23-23 रन बनाये। गेंदबाजी में थावे उज्ज्वल और विवेक ने 4-4 विकेट चटकाये।

Post Comment