Bihar cricket association News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai district Senior division Cricket League 2019, Begusrai Sports News, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket leagues match
Khelbihar
बेगूसराय लीग:-अमित शर्मा अर्दश्तक और सुमित 6विकेट से बिहट की शानदार जीत।
Khelbihar.com
Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर पुल बी का आज अंतिम लीग मैच बछवाड़ा और बीहट के बीच खेला गया।
बछवारा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाकर सिमट गई बछवारा की ओर से किशन ने नाबाद 94 रन और कप्तान ललित ने 23 रनों का योगदान किया बिहट की ओर से सुमित ने शानदार 6 विकेट प्राप्त किए सोनू सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी बिहट की टीम 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बीहट की ओर से अमित शर्मा ने शानदार 74 रन और राहुल ने 45 रनों का योगदान किया इसके उपरांत भी बीहट ने बछवारा को 2 विकेट से पराजित किया इस मैच का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।।
इस अवसर पर मोहम्मद रब्बान मोहम्मद दानिश संजीत राय मोहम्मद जसीम मुख्य रूप से मौजूद थे इस मैच के मुख्य एम्पायर प्रह्लाद कुमार और चंदन कुमार थे स्कोरर रूप में मोहम्मद दानिश थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा पटना में आयोजित सीनियर रणजी सलेक्शन ट्रायल में बेगूसराय जिले के खिलाड़ी के भाग लेने के कारण 18 नवंबर और 19 नवंबर को बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग का मैच स्थगित रहेगा 20 नवंबर से पुल सी का पहला लीग मैच खेला जाएगा!



Post Comment