Loading Now
×

कूच बिहार U-19:- पहली पारी में बिहार मजबूत स्थिति में,पियूष दोहरे शतक के करीब

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में खेले जा रहे कूच बिहार U-19 टुर्नामेंट के पियूष के शानदार बल्लेबाजी के कारण पहली पारी में बिहार मजबूत स्थिति में है. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सिक्किम के खिलाफ बिहार पहली पारी में 344  का स्कोर खड़ा कर चूका है . कल मैच का दूसरा दिन है .

इस मैच में  टॉस सिक्किम ने जीता और बिहार को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया. शुरुआत में 25 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद भी बिहार के सलामी बल्लेबाज पियूष और मध्यक्रम के बल्लेबाज तथा विकेटकीपर  शशांक में शतकीय साझेदारी कर बिहार को इस  संकट से उबारा.

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शशांक ने 63, आदर्श ने 45, आशीष ने 10 कनिष्क शून्य, सूरज राठौड़ 38  तो आकाश राज एक रन बना कर आउट हो गए . पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पियूष 181  रन बनाकर खेल रहे है. सिक्किम की ओर मो आदिल ने चार , संकल्प और राहुल ने एक एक विकेट लिया . कल मैच का दूसरा दिन है.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment