Loading Now
×

गोपालगंज लीग:- गोलू क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीती

Khelbihar.com

Gopalganj। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को गोलू क्रिकेट एकेडमी और सद्भावना क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमे गोलू क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।

शुक्रवार को खेले गए मैच में सद्भावना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 138 रन बनाये जिसमे पिंटू कुमार ने सबसे ज्यादा 24 रन का योगदान किया। गोलू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में राहुल गिरी ने 4 और अनुभव श्रीवास्तव ने 3 विकेट चटकाये।।

139 रनों के जवाब में गोलू क्रिकेट एकेडमी ने 28.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमे प्रशांत ने शानदार नाबाद 50 रन, राहुल गिरी ने 13 रन बनाये। गेंदबाजी में रवि और विवेक को 1-1 विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में अनंजय पांडेय और विजय यादव थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment