Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-मंटू मोरिया की शानदार शतक से दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया जीती।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग पुल सी का तीसरा लीग मैच नौला और दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर के बीच खेला गया .

नौला के कप्तान अमरनाथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 40 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 256 रन बनाए नौला की ओर से कप्तान अमरनाथ ने 73 रन और अमन बाला ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली लोहिया नगर की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट प्राप्त किए जवाब में उतरी लोहिया नगर की टीम 33 ओवर में 8 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया लोहिया नगर की ओर से मंटू मोरिया ने शानदार शतक लगाया जिन्होंने 101 रनों की पारी खेली वही ललन कुमार शानदार 59 रन बनाए नौला की ओर से मंगल ने 3 विकेट प्राप्त किए और वीरेंद्र ने 2 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर ने 2 विकेट से पराजित किया .

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश भाजपा नेता राजीव कुमार प्रदीप निधि कुमार सनी कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे इस मैच के अंपायर प्रह्लाद कुमार और चंदन कुमार थे स्कोरर रूप में निधि कुमार थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का अंतिम लीग मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और गढ़हरा के बीच मैच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment