Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:- ब्रावो क्रिकेट क्लब की लगातार तीसरी जीत
Khelbihar.com
Mitihari: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने कधान वैरियर्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कधान वैरियर्स की टीम अपने हिस्से की 30 ओवर भी नही खेल पाई और 23 ओवर में मात्र 62 के स्कोर पर सिमट गई।कधान के तरफ से मात्र एक बल्लेबाज तौआब(17रन) ही दहाई का स्कोर पार कर सके।ब्रावो के तरफ से अनूप ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 विकेट चटकाए जबकि गुलशन व मनीष ने 2-2 विकेट झटके।
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रावो की टीम ने जुबैर 27* और धनंजय 21* रन के बदौलत मात्र 1 विकेट खोकर 10 वे ओवर में मैच जीत लिया।कधान के गेंदबाज उदय ने ब्रावो की टीम के गिरे एकमात्र विकेट को हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के.स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से शानदार गेंदबाजी के लिए अनूप को दिया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और जिला पैनल के रोहित कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई,जबकि स्कोरर की भूमिका में आयुष रहे।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ जाने-माने खिलाड़ी राशिद जमाल खान,ब्रावो टीम के अभिभावक/प्रशिक्षक सह वरीष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र “बाबा” सहित बहुत अधिक संख्या में खेल-प्रेमी इस मौके पर उपस्थित रहे।



Post Comment