Loading Now
×

बक्सर लीग:-सम्राट क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह सीसी को 111 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में सम्राट क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह सीसी को 111 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट सीसी ने 22.5 ओवर में 162 बनकर ऑल आउट हो गई जिसमें मो.आरिफ 42 रन,मंगल कुमार 29 राहुल 22 रन बनाए। गेंदबाजी में स्वरूप राय 4 विकेट,विकाश 3 विकेट ,शहवाज,मंटू और मो.कैफ को 1-1 विकेट मिला।

163 रनों के जबाब में उतरी शहीद भगत सिंह सीसी की टीम 13.2 ओवर में 51 रन पर सिमट गई जिमसें सबसे ज्यादा मंटू सिंह 18 रन बनाए। गेंदबाजी में मंगल और राहुल को 4-4 तथा निखिल को 2 विकेट मिला। आज के अम्पायर निरंजन कुमार और आफ़ताब आलम थे।

कल का मैच किला मैदान उपलब्ध नही होने के करण रद कर दिया गया है इस मैच की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।

Previous post

बेगूसराय लीग:-संजीव रंजन के शतक से बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

Next post

जहानाबाद जिला संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह नई कमिटी द्वारा खिलाड़ियो को डराने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।

Post Comment