Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-वीणा क्रिकेट क्लब ने चकिया चैंप्स क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में वीणा क्रिकेट क्लब ने चकिया चैंप्स क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर हुए इस मुकाबले में चकिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।वीणा क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के सामने चकिया की टीम अपने कोटे के पूरे 30 ओवर भी नही खेल पाई और मात्र 83 रन के स्कोर पर सिमट गई।चकिया के बल्लेबाज विशाल कुमार ने 17 और विशाल राज ने 12 रन बनाए।वीणा क्लब के तरफ से गेंदबाजी में रवि आलम,विशाल और आदर्श ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य को पीछा करने उतरी वीणा क्रिकेट क्लब ने आसानिपूर्वक 15 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट के नुकसान 85 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।वीणा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिषेक ने 34 और दीपांशु ने 17 रन बनाए।चकिया के तरफ से गेंदबाजी में विपिन, अर्जुन और अतुल ने 1-1 विकेट लिए।वीणा क्रिकेट क्लब के अभिषेक को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए जी.के. स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के हीरा कुमार ने निभाई।स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान, वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment