Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai district Senior division Cricket League 2019, Begusrai Sports News, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Mirtunjay Kumar viresh begusrai
Khelbihar
बेगूसराय लीग:-बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और नौला के बीच फाइनल मुकाबला कल,
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 40 ओवर के मैच में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 37 ओवर में 209 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सरवन अर्क ने 50 रन और कृष्णा अर्क 49 रन और मुकेश नाबाद 32 रन बनाए बेगूसराय नगर क्लब की ओर से प्रतीक भानु 4 विकेट और विनीत 3 विकेट प्राप्त किया ।
जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 149 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से दिलजीत ने 36 रन बनाए और संजीव रंजन ने 30 रन बनाए और मोहम्मद दानिश ने 17 रन बनाए वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सूरज गुप्ता 3 विकेट अभिषेक आनंद 3 विकेट और अंकित 2 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 60 रनों से पराजित कर बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा ।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश बसंत कुमार प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार निधि कुमार सनी कुमार मोहम्मद रब्बान मौजूद थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला कल नौला और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा



Post Comment