Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-वीणा क्रिकेट क्लब ने ब्रावो क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत चल रहे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग डिवीजन बी के मैच में वीणा क्रिकेट क्लब ने ब्रावो क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर के हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ब्रावो क्रिकेट क्लब निर्धारित 30 ओवर के इस मैच में 112/10(29ओवर) का स्कोर बनाया,जिसमे उसके बल्लेबाज मनीष और मोहित ने 27-27 रन का योगदान दिया।वीणा क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी आदर्श कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए वही अमन मिश्रा को 3 विकेट मिला।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीणा क्रिकेट क्लब ने आसानी से 113/3(23.1ओवर)में इसे प्राप्त कर मैच को 7 विकेट सर जीत लिया।वीणा क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक और हरी ने 32-32 रन बनाए जबकि राजकुमार ने 30 रन का योगदान दिया।ब्रावो क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाज मनीष ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वीणा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आदर्श कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाई।स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी सह प्रशिक्षक शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment