Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai district Senior division Cricket League 2019, Begusrai Sports News, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match
Khelbihar
बेगूसराय सीनियर डिवीजन लीग में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब बनी चैंपियन।
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान में पर बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .
नौला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 27 ओवर में नौला की टीम 108 रन पर सिमट गई नौला की ओर से अमन बाला 39 रन और सोनू शर्मा ने 19 रनों का योगदान किया वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के कृष्णा ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किया ऋषि मेहता 2 विकेट और अमित ने 2 विकेट प्राप्त किया .
जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित लक्ष्य को 21ओवर में प्राप्त कर लिया 5 विकेट खोकर बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित 34 रन ऋषि मेहता 21 रन और मुकेश नाबाद 16 रनों का योगदान किया इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट को 5 विकेट से पराजित कर बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट चैंपियन बना .

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के कृष्णा को दिया गया बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार राम विनीत सरन को दिया गया बेस्ट फील्डर का पुरस्कार कनिष्ठ कुमार को दिया गया बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अमन बाला को दिया गया .
इस अवसर पर भाजपा नेता के केशव शांडिल्य जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश रिफाइनरी यूनियन के सचिव ललन कुमार कला प्रतिनिधि सुनील सिंह मोहम्मद रब्बान गोपाल कुमार मोहम्मद दानिश दीपक कुमार राजीव रंजन कक्कू विवेका महेश चौधरी नवीन चौधरी मनीष पाठक रणवीर कुमार मनोज राय मौजूद थे



Post Comment