Loading Now
×

कैमूर लीग:-गुपिल के हरफनमौला प्रदर्शन से कमलाकर विजयी।

Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में कमलाकर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 3 विकेट के नुक़सान पे 244 रनों का विशाल स्कोर गुपिल राय(नाबाद) 102 रन,अंशुल 66 रन तथा मनीष के ताबड़तोड़ 35 रनों के बदौलत बनाया ।

वहीं बॉलिंग कर रही ट्रॉफी फाइटर के बॉलर कुछ खास नहीं कर पाई और ट्रॉफी फाइटर के तनवीर को 2 विकेट मिले। जवाबी पारी में खेलने उतरी ट्रॉफी फाइटर 32.1 ओवरों में ही आल आउट हो गई । ट्रॉफी फाइटर के तरफ से बल्लेबाजी में तनवीर ने 51 रनों तथा अशोक कुमार(कारू) ने 23 रनों की संघर्ष पूर्ण पारी खेली। कमलाकर के तरफ से गूपिल और प्रिंस ने 3-3 विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाया। मैन ऑफ द मैच कैमूर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन के हाथों गूपिल राय को दिया गया ।

मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव तथा सूर्यभान सिंह और स्कोरिंग विकाश पटेल ने किया। कल का मैच मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब तथा ट्रॉफी फाइटर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान मैदान में प्रीतेश सिंह,आकाश कुमार ,अजय सिंह,लालू,रौशन श्रीवास्तव,दिलीप पटेल,अंकित कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।

Post Comment