Loading Now
×

बक्सर लीग:-मनीष ठाकुर के 8 विकेट से सम्राट अशोक सीसी विजयी।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला सीनियर डिवीजन लीग में मनीष ठाकुर के घातक गेंदबाजी से सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब ने रतन देव क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट अशोक सीसी ने सभी विकेट खो कर 101 रन बनाये जिसमे निरंजन 32,प्रीतम 23 और संदीप 12 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए रतन देव सीसी के अगिरानंद 5 तथा अजित तिवारी को 3 विकेट मिला।

102 रनों के छोटे से लक्ष्य को पाने उतरी रतन देव सीसी के बल्लेबाज मनीष ठाकुर के घातक गेंदबाजी के सामने टिक नही सके और सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गयी,जिसमे अभिजीत तिवारी 24 और अंगिकानंद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ठाकुर 8 विकेट,आशुतोष को 1 विकेट मिला।

अम्पायर के भूमिका में निरंजन कुमार और आफ़ताब आलम थे,कल का मैच जिग जैक क्रिकेट क्लब और शाहिद भगत सिंह सीसी के बीच खेला जाएगा।।

Post Comment