Loading Now
×

कैमूर लीग:-कमलाकर का शानदार प्रदर्शन विनर सी सी को 30रनों से हराया.

Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय कमलाकर सी सी ने लिया और 28 ओवरों में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई । कमलाकर सी सी के तरफ से गूपिल राय ने 48 रन बनाए। विनर सी सी की ओर से सुजीत ने 4 विकेट और अयुशंक ने 3 विकेट लिए ।

जवाबी पारी में खेलने उतरी विनर सी सी 29 ओवरों में 93 रनों पर ही शुभम और गूपिल के घातक बॉलिंग के आगे ढेर हो गई। विनर सी सी के तरफ से अमन कुमार ही सर्वाधिक 25 रन का स्कोर बना पाए । कमलाकर सी सी के शुभम ने 4 विकेट और गुपिल को 3 विकेट मिले। मैच में अंपायरिंग विकाश पटेल तथा विक्रम सिंह गोपी और स्कोरिंग सौरभ ने किया। मैन ऑफ द मैच शुभम को संजय श्रीवास्तव के हाथों दिया गया।

इस दौरान मैदान में रवि चंद्रवंशी,प्रीतेश प्रताप सिंह,गोल्डन गद्दी,दिलीप पटेल समेत सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे।कल का मैच हीरोज सी सी और प्लेयर्स इलेवन के बीच खेला जाएगा।

Post Comment