Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Begusrai district cricket association, Begusrai district cricket league, Begusrai Sports News, Begusrai under-19 leagues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news
Khelbihar
बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, बलिया टीम जीती।
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला बलिया और नौला के बीच खेला गया नौला के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया नौला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 147 रन बनाए नौला की ओर से अभिनव 74 रन बनाए और ज्ञान प्रकाश 20 रनों का योगदान किया वही बलिया की ओर से अमित राधे ने 5 विकेट और सुमित ने 4 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी बलिया की टीम 6 विकेट खोकर 27 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को बलिया ने प्राप्त कर लिया बलिया की ओर से विकास 40 रन गुलशन 22 रन अमित ने 17 रनों का योगदान किया नौला की ओर से सोनू शर्मा 2 विकेट प्राप्त किया अभिराज ने भी 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बलिया ने नौला को 4 विकेट से पराजित किया।


बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन बेगूसराय के सदर एसडीओ संजीव चौधरी बेगूसराय के पूर्व महापौर संजय कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रेम रंजन पाठक दीपक कुमार ने किया! बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और नौला के बीच खेला जाएगा और वही आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर खोदावंदपुर क्रिकेट क्लब और रचियाही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा!



Post Comment