Loading Now
×

लखीसराय लीग:-डीसीसी(गंगा सराय)ने कोबरा क्रिकेट क्लब को 143 रन से हराया।

Khelbihar.com

Lakhisrai: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में डीसीसी(गंगा सराय)ने कोबरा क्रिकेट क्लब को 143 रन से हराया।

टॉस जीतकर डीसीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 237 रन बनाए जिसमे अनुनय सिंह 39 रन,नन्द किशोर 36 रन और निखिल सिंह 31 रन बनाए।गेंदबाजी में कोबरा सीसी के आद्वाम साहेब 4 विकेट तथा उज्वल 2 विकेट, चटकाए।

238 रणों के जबाब में उतरी कोबरा क्रिकेट क्लब 21.1 ओवर में सिर्फ 94 रन मर समिट गए,जिसमे उज्वल पांडे 46 रन तथा कृष्णा दुबे 17 रन बनाएं, गेंदबाजी में डीडीसी के नंदकिशोर 3 विकेट,अनुकल 3 विकेट लिए।

आज के अम्पायर में सुदर्शन और रविन्द्र कुमार रौशन स्कोरर में निखिल राज मधुकर,इस मौके पर नवनीत कुमार ,मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे।कल का मैच कोबरा क्रिकेट क्लब और साई क्रिकेट कब के बीच खेला जाएगा।

Post Comment