Loading Now
×

बेगूसराय अंडर-19 लीग:-अमित के शतक से बलिया टीम क्वार्टर फाइनल में,

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .

निर्धारित 30 ओवर के मैच में बलिया की टीम ने 216 रन पर बनाए बलिया की ओर से अमित ने शानदार शतक लगाते हुए 109 रन की पारी खेली मात्र 73 गेंद में वहीं विकास ने 9 गेंद में 19 रन बनाए गुलशन 19 गेंद में 18 रन बनाए सुमित 17 रन बनाए और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से चंदन गिरी 3 विकेट विश्वजीत 3 विकेट प्राप्त किया.

जवाब में उतरी बेगूसराय नगर की टीम 159 पर सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन शिवम 38 रन चंदन 24 रन अशरफ 24 रन बनाए बलिया की ओर से सुमित 3 विकेट अमित 4 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बलिया ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 57 रन से पराजित कर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा.

इस अवसर पर बलिया के अमित को बेगूसराय जिला के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव कुमार प्रदीप संजीव रंजन प्रेम रंजन पाठक दिलजीत कुमार ललन टाइगर मंटू मौर्या मौजूद थे आज के मैच के मुख्य एम्पायर सनोज मेग्गिल और विनीत कुमार थे स्कोरर के रूप में सिद्धार्थ थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल गांधी स्टेडियम में पूल बी का पहला लीग मैच बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह और आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी के बीच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

गया में मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता रंगारंग आगाज़,मिर्ज़ा ग़ालिब टीम जीती।

Next post

कटिहार लीग:-कटिहार स्पोर्टिंग क्लब ने इस्लामिया सीसी को 199 रनों से हराया।

Post Comment