Loading Now
×

कैमूर लीग:- हीरोज का जलवा,अननोन क्रिकेटर्स को 67 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में आज का मैच हीरोज सी सी और अननोन क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय हीरोज सी सी ने लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 199 रनों का लक्ष्य रखा । हीरोज के तरफ से बल्लेबाजी में बासु मित्रा ने 55 रन और वसीम अली ने 24 रनों की पारी खेली । अननोन कि ओर से बॉलिंग में शुभम और प्रतीस ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में खेलने उतरी अननोन क्रिकेटर्स 39.4 ओवरों में संघर्ष करते हुए 67 रनों से मैच हर गई। अननोन क्रिकेटर्स के तरफ से सर्वाधिक प्रतीस ने 36 रन बनाए वहीं हीरोज की ओर से वसीम अली को 3 विकेट और गौरव को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच ऐनोक रॉय दास के हाथों बासु मित्रा को दिया गया।मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह और भानु पटेल तथा स्कोरिंग मनीष सिंह ने किया।

इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कल का मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और कंबाइंड क्रिकेट क्लब के बीच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment