Loading Now
×

बेगूसराय लीग:- आनंद राज के नाबाद शतक से छोराहि टीम जीती।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर क्वालीफाइंग मैच का दूसरा लीग मैच छोराहि और चेरीया बरियारपुर के बीच खेला गया ।

छोराही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए छोराही की ओर से आनंद राज ने नाबाद 138 रन बनाए और अजीत ने 26 रनों का योगदान किया चेरियाबरियारपुर की ओर से गोविंद ने 2 विकेट और अनीश 1 विकेट और अफजल है 1 विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी चेरिया बरियारपुर की टीम 19 ओवर में 117 रन पर पूरी टीम सिमट गई चेरीया बरियारपुर की ओर से और राहुल ने 15 रनों का योगदान किया छोराही की ओर से किशन ने 2 विकेट अमित ने 2 विकेट और रवि ने 3 विकेट प्राप्त किया ।

इसके उपरांत छोराही ने चेरीया बरियारपुर को 88 रनों से पराजित किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद दानिश प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार बसंत निधि सनी मौजूद थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल क्वालीफाइंग मैच तीसरा लीग मैच चेरिया बरियारपुर और खोदावंदपुर के बीच खेला जाएगा

Post Comment