Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar khel news, Bihar sports news, Lakhisrai cricket news, Lakhisrai distric cricket association, Lakhisrai district cricket association, Lakhisrai district cricket leagues
Khelbihar
लखीसराय लीग:-आकाश पांडेय शतक से चूके,मानिकपुर की टीम जीती।
Khelbihar.com
Lakhisrai:आज का मैच कोबरा क्रिकेट क्लब लखीसराय और साई क्रिकेट अकैडमी माणिकपुर के बीच खेला गया ।लखीसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 40 ओवर के मैच में लखीसराय की टीम ने 255 रन 09 विकेट के नुकसान पे बनाई।
लखीसराय की और से उज्जवल पांडेय ने 97 बॉल खेलकर 74 रन बनाए जिसमे 11 चौका और 01 छक्का सामिल था और अभिषेक शर्मा ने आतिसी पारी खेलते हुए 22 बॉल खेलकर 55 रन बनाए जिसमे 05 चौका और 05 छक्का सामिल था और आशिष बाबू सिंह ने 24 बॉल खेलकर 31 रन बनाए जिसमे 04 चौका और 01 छक्का सामिल था।मानिकपुर की और गेंदबाजी करते हुए अर्जुन प्रसाद ने 08 ओवर में 34 रन देकर 02 विकेट लिए और शुभम यादव ने07 ओवर में 55 रन देकर 02 विकेट लिए।
माणिकपुर की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी और 256 रनो का लक्ष्य 28.4 ओवर में 06 विकेट खोकर हासिल किया। मानिकपुर की और आकाश पांडेय ने 62 बॉल खेलकर 99 रनो की शानदार पारी खेली जिसमे 18 चौका और 04 छक्का सामिल था और अमांत ने 25 बॉल खेलकर 37 रन बनाए जिसमे 04 चौका और 03 छक्का सामिल था और प्रीतम ने 14 बॉल खेलकर 27 रन बनाए जिसमे 05 चौका और 01 छक्का सामिल था ।
लखीसराय की और गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 05 ओवर में 51 रन देकर 03 विकेट लिए और उज्ज्वल पाण्डेय ने 08 ओवर में 42 रन देकर 02 विकेट लिए ।और इस तरह से माणिकपुर की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। और इस मैच के मैन ऑफ द मैच आकाश पांडेय को सचिब अरविन्द सिंह के द्वारा दिया गया। और कल का मैच D.C.C. गंगासराय और साई क्रिकेट मानिकपुर के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment