बेगूसराय लीग:-बेगूसराय सीसी नागदह ने आरकेसी बरौनी को 7 विकेट से पराजित किया।
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिलाअंडर-19 क्रिकेट लीग पुल बी का पहला लीग मैच आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी और बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह के बीच खेला गया आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 17 ओवर में 78 रन पर सिमट गई आरकेसी क्रिकेट क्लब की ओर से सनी 15 रन और दीपक 16 रन बनाएं और कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहींछू पाए नागदह की ओर से सुमित 3 विकेट सचिन 3 विकेट और अजिंक्य 2 विकेट प्राप्त किया .
जवाब में उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह की टीम ने 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज नवाद 29 रन आदर्श नाबाद 18 रन और अभिषेक ने 23 रनों का योगदान किया कोई आरकेसी क्रिकेट क्लब की ओर से राजू ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट क्लब नागदह ने 7 विकेट से आरकेसी क्रिकेट क्लब बरौनी को पराजित किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रेम रंजन पाठक विनीत कुमार सनोज मैकगिल दिलजीत कुमार सिद्धार्थ कुमार ललन टाइगर रवि पासवान संजीव रंजन मौजूद थे



Post Comment