Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-गनी क्रिकेट क्लब ने ब्रावो यंग क्रिकेट क्लब को 59 रन से हराया।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में गनी क्रिकेट क्लब ने ब्रावो यंग क्रिकेट क्लब को 59 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड 3 पर डिविजिन बी ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए इस मुकाबले में गनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मैन ऑफ द मैच शुशांत के 38 और निकेश के 26 रन के बदौलत 164/8(30) का स्कोर बनाया।ब्रावो के तरफ से गेंदबाजी में मुन्ना ने 3 और गौरव ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रावो की टीम संदीप के 31 और आदर्श के 24 रन के बावजुद भी 27.4ओवर में 105 रन पर सिमट गई।गनी क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में उज्जवल ने 3 और रोहन ने 2 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शुशांत को जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के मो. कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाई।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजु कुमार सिंह,वाईस प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार ठाकुर, सेक्रेटरी ज्ञानेश्वर गौतम, जॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप नंदन शर्मा, ट्रेजर मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया इंचार्ज प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,सीनियर डिस्ट्रिक्ट प्लेयर्स राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment