Loading Now
×

बेगूसराय लीग: मटिहानी नगर ने बरौनी को 7 रन से पराजित किया.

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग पुल डी का पहला लीग मैच बरौनी और मटिहानी नगर के बीच खेला .

गया बरौनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया मटिहानी नगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन पर पूरी टीम सिमट गई मटिहानी नगर की ओर से सौरभ ने 26 रन बनाए और संतोष ने 18 रन बनाए वही बरौनी की ओर से रोशन ने 4 विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी बरौनी की टीम 118 पर पूरी टीम सिमट गई बरौनी की ओर से सनी 18 रन सौरभ 16 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से उदय ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किए रोहित ने 4 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत मटिहानी नगर ने बरौनी को 7 रन से पराजित किया .

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद दानिश निधि कुमार प्रह्लाद कुमार बसंत कुमार चंदन कुमार मौजूद थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि पुल डी का दूसरा लीग मैच मटिहानी नगर और रचियाही के बीच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment